Birth Certificate Apply: घर बैठे मोबाइल से बनाएं जन्म प्रमाण पत्र, यहाँ से आवेदन करें

बर्थ सर्टिफिकेट यानी की जन्म प्रमाण पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। दरअसल इस दस्तावेज को बच्चों के जन्म के समय अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त बनवाया जाता है। परंतु ऐसा नहीं है कि आप केवल ऐसे ही जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं बल्कि इसके और भी बहुत से तरीके हैं।

आप अपने घर पर बैठकर ही बस सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। तो इसलिए अगर आपको लाइन में खड़ा होना पसंद नहीं है या आपके पास समय नहीं है तो ऐसे में बेहतर है कि आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनने के लिए अप्लाई कर दें।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कौन-कौन सी चीजों की आवश्यकता पड़ती है। इसके अलावा हम आपको जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी हुई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे।

Birth Certificate Apply

जन्म प्रमाण पत्र हर नागरिक के जन्म के समय दिया जाने वाला एक प्रमाण पत्र होता है। दरअसल इस प्रमाण पत्र में बच्चे की जन्म की पूरी जानकारी होती है। बच्चे के माता-पिता का नाम, बच्चे की जन्म की डेट, बच्चे के घर का पता इत्यादि जैसी बातों का विवरण इसमें लिखा गया होता है।

इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति की आयु को भी निर्धारित करता है। इस प्रकार से जब किसी बच्चे का स्कूल में एडमिशन होता है तो उस समय बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार ही इसे स्कूल में पंजीकृत किया जाता है। तो अगर आपके घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में आप इसका जन्म प्रमाण पत्र 21 दिन के भीतर ऑनलाइन अप्लाई करके बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लाभ

जन्म प्रमाण पत्र प्रत्येक बच्चे या वयस्क के लिए काफी जरूरी होता है। वास्तव में यह एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग आपको बहुत सी जगह पर करना पड़ सकता है। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी स्कूल में दाखिला पाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी होता है।

इसके अलावा अगर आपको बैंक में खाता खुलवाना है तो ऐसे में भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। यदि आपको विदेश जाना है तो तब भी आपके पास आपका जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा और भी ऐसे बहुत सारे कार्य हैं जिनको आप तभी पूरा कर सकते हैं जब आपके पास आपका बर्थ सर्टिफिकेट होता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के तरीके

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बनवा सकते हैं। यहां आपको बताते चलें कि अगर बच्चे का जन्म हुए 21 दिन हुए हैं तो 21 दिन के भीतर आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई कर सकते हैं।

लेकिन अगर आपको ऑफलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित विभाग के दफ्तर जाना होगा। इस प्रकार से वहां से आपको एप्लीकेशन फॉर्म लेकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके फिर जमा करना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो ऐसे में आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत है, तो इसके लिए आपके पास कुछ मुख्य दस्तावेज होने चाहिएं। ‌तो जन्म प्रमाण पत्र के अप्लाई करने के लिए आपके पास अस्पताल से मिलने वाला डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, बच्चे का नाम, बच्चे की फोटो, माता-पिता से जुड़े हुए सारे दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, माता का ममता कार्ड, माता-पिता के फोटोग्राफ, पैन कार्ड, जन आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि की जरूरत पड़ती है।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी सरल है। इसके लिए हम नीचे जितने भी चरण आपको बता रहे हैं आप इन्हें समझ कर सही से पालन करें। अगर आप निम्नलिखित चरणों का ठीक से पालन करते हैं तो ऐसे में आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई आसानी से कर सकते हैं –

  • जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सर्वप्रथम आपको संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ को ओपन करना है।
  • अब आपको मेन पेज पर यूजर लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर जनरल पब्लिक साइन अप का ऑप्शन सिलेक्ट करना है।
  • इस तरह से आपके समक्ष यूजर रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में अब आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जिसे आपको ठीक से भरकर फिर सबमिट करना है।
  • अब आपको यूजर आईडी पासवर्ड मिल जाएगा जिसका उपयोग करके आप इस वेबसाइट पर अब लॉगिन कर पाएंगे।
  • इसके लिए आपको अब फिर से वेबसाइट के होम पृष्ठ पर जाना है और फिर यूजर लॉगिन बॉक्स में आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर यहां पर आपको अप्लाई फॉर जन्म प्रमाण पत्र वाले विकल्प को चुन लेना है।
  • अब आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन देने वाला फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपके बच्चे और इसके माता-पिता की संपूर्ण जानकारी लिखनी है।
  • इसके बाद फिर आपको सभी जरूरी दस्तावेज भी स्कैन करके अपलोड कर देने हैं और सबसे आखिर में जानकारी को वेरीफाई करके आपको अपना फॉर्म सबमिट कर देना है।

1 thought on “Birth Certificate Apply: घर बैठे मोबाइल से बनाएं जन्म प्रमाण पत्र, यहाँ से आवेदन करें”

Leave a Comment

Chat on Telegram